भारत पर 50% टेरिफ लगाने वाले डोनाल्ड ट्रंप के तेवर नरम पड़ गए हैं। मोदी, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से अमेरिका बैकफुट पर है। जानिए पूरी रिपोर्ट।
भारत, रूस और चीन की दोस्ती से बैकफुट पर ट्रंप | मोदी की चीन यात्रा ने बदल दिए समीकरण
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की आक्रामक नीति अब नरम पड़ती दिख रही है। भारत पर 50% टेरिफ लगाने के बावजूद मोदी सरकार रूस से तेल खरीदने के फैसले पर अड़ी रही। इसके बाद ट्रंप ने सोशल मीडिया पर इमोशनल पोस्ट करते हुए कहा कि लगता है अमेरिका ने भारत और रूस को चीन के हाथों खो दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाल ही में चीन दौरे पर पहुंचे थे, जहां एससीओ समिट में उनकी मुलाकात रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से हुई। तीनों नेताओं की तस्वीर ने पूरी दुनिया को एक मजबूत संदेश दिया कि अमेरिकी टेरिफ वार के बीच एक नया वर्ल्ड ऑर्डर आकार ले रहा है।
ट्रंप का इमोशनल ट्वीट और भारत की चुप्पी
टेरिफ विवाद के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में तनाव बढ़ा था, लेकिन मोदी, जिनपिंग और पुतिन की मुलाकात ने समीकरण बदल दिए। ट्रंप ने अपने पोस्ट में साफ संकेत दिया कि अमेरिका भारत का भरोसा खो चुका है। हालांकि, भारत के विदेश मंत्रालय ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
चीन यात्रा से रिश्तों में नरमी
मोदी और जिनपिंग की बैठक में दोनों देशों ने सीमा विवाद सुलझाने और व्यापारिक रिश्ते मजबूत करने पर सहमति जताई। जिनपिंग ने कहा कि भारत और चीन को अच्छे पड़ोसी और दोस्त की तरह आगे बढ़ना चाहिए। यह बयान दोनों देशों के रिश्तों में नई नरमी का संकेत माना जा रहा है।
रूस का अमेरिका को करारा जवाब
एससीओ समिट के तुरंत बाद व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी कि अब औपनिवेशिक युग खत्म हो चुका है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश अब दबाव में आने वाला नहीं है और अमेरिका को सीखना होगा कि अपने सहयोगियों से किस लहजे में बात करनी चाहिए।
नया वर्ल्ड ऑर्डर बन रहा है?
विशेषज्ञों का मानना है कि ट्रंप की टेरिफ नीति और लगातार कठोर बयानबाजी ने भारत को रूस और चीन के करीब ला दिया है। मोदी की 7 साल बाद चीन यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों में अहम बदलाव दिखाया है।
अब सवाल यह है कि क्या भारत, रूस और चीन की नजदीकी अमेरिका की वैश्विक रणनीति को कमजोर करेगी, या फिर ट्रंप कोई नया कदम उठाएंगे।
- चौंकाने वाली खबर: कोर्ट ने आज तक की एंकर के खिलाफ केस दर्ज करने का दिया आदेश — क्या मीडिया पर राज का असर दिखा?
- भारत, रूस और चीन की दोस्ती से बैकफुट पर ट्रंप | मोदी की चीन यात्रा ने बदल दिए समीकरण
- UP Primary Teachers Promotion: क्या जूनियर स्तर पर प्रमोशन के लिए TET पास करना अनिवार्य? कोर्ट का बड़ा फैसला
- कानपुर में गूगल मैप टीम को चोर समझ बैठा गांव! कैमरे वाली कार देख मचा बवाल, जमकर की पिटाई
- पुणे में लिवर ट्रांसप्लांट के बाद पति-पत्नी की मौत! अस्पताल पर लगे गंभीर आरोप, जानिए डोनर के लिए कितने खतरनाक हैं ऐसे रिस्क
I am blogger. I provided News by the Social media medium. All information is Given Truth in my knowledge but you checked before the follow the News. Be Happy Jay Hind By
